कालूखेड़ा.संकल्प से सिद्धि तक अभियान के तहत मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी जिला रतलाम के निर्देशानुसार सुखेड़ा मंडल के तहत गांव कालूखेड़ा में ग्राम पंचायत में जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती को बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केके सिंह कालूखेड़ा ने श्यामा प्रसाद जी के चित्रपठ पर माल्यार्पण किया एवम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे कालूखेड़ा ने श्यामाप्रसाद जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुवे कहा की आज मोदी सरकार उनके सिद्धांतों पर चल रही है एवम उनके सपनों को पूरा करने में लगी है। सुखेड़ा मंडल के कोषाध्यक्ष भगवती लाल पाटीदार ने भी श्यामाप्रसाद जी के परिवार एवम उनके जीवन के संघर्षों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री कैलाश बारोड ने किया।
आभार मंडल कोषाध्यक्ष भगवती लाल पाटीदार ने माना।
कार्यक्रम के पश्चात पंचायत परिसर में पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ट कैलाश टेलर,ठाकुर भुवानसिंह चंद्रावत,पूर्व जनपद सदस्य कैलाश जाट,जनपद सदस्य प्रतिनिधि पुष्कर मालवीय,मंडल के पप्पू सेठ,राजू जोशी,ग्राम पंचायत सरपंच ईश्वर पाटीदार,उपसरपंच सुनील रावल,पुरुषोत्तम कारपेंटर,जयंतीलाल कारपेंटर,नितेश भंडारी,किशोर कारपेंटर,जितेंद्र सिंह कंसैर,रविराज सिंह सेमलिया,बाबू पाटीदार,राकेश लाखन,रूपसिंह राठौर आदि उपस्थित थे।
