कालूखेड़ा.भारतीय जनता पार्टी जिला रतलाम मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार सुखेड़ा मण्डल के तहत मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर संकल्प से सिद्धि तक अभियान के तहत सुखेड़ा मण्डल स्तर पर योग दिवस का आयोजन रेतीपुरा हनुमान मंदिर सेमलखेड़ी में रखा गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केके सिंह कालूखेड़ा रहे जिनका पुष्प माला से मंडल अध्यक्ष रितेश जैन ने स्वागत किया। उसके पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे कालूखेड़ा ने जीवन में योग की महत्ता के बारे में बताया एवम उन्होंने योग को सफल जीवन शैली का आधार माना और कहा की योग को जीवन में उतारना चाहिए ताकि हम एक बेहतरीन और रोग रहित जिंदगी जी सके।
मंडल अध्यक्ष रितेश जैन ने भी अपने विचार रखे एवम योग को जीवन का मुख्य आधार बताते हुवे प्रतिदिन एक घंटा योग करने की सलाह दी।
उसके पश्चात प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केके सिंह कालूखेड़ा ने उपस्थित सभी को योग के समस्त आसन करवाए।
इस मौके पर भाजपा के समस्त कार्यकर्ता आसपास के गांव के सरपंच,जनपद सदस्य मंडल के समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री कैलाश बारोड ने किया एवम आभार मंडल कोषाध्यष भगवती पाटीदार ने माना।
