कालूखेड़ा.दाड़ी वाले कूवे से तरका भवानी तक का मार्ग जो जावरा जाने के लिए बना है जो आज तक अपने बनने का सपना देख रहा है। इस मार्ग में बरसात में कीचड़ ही कीचड़ रहता है। यह मार्ग आजादी के बाद से अब तक नही बना है और न इसके बारे में कोई सोचता है।
इस मार्ग को बनवाने को लेकर कई बार रहवासी जिम्मेदारो को सूचित कर चुके है लेकिन आज तक इनकी किसी ने नही सुनी न इस मार्ग के बारे में सोचा।
इस मार्ग पर युवा,महिला,बच्चे,बुजुर्ग आदि होकर निकलते है क्योंकि यह रास्ता जावरा तक जाने के लिए हर व्यक्ति उपयोग करता है साथ ही सुथारी मोहल्ले के आधे से ऊपर रहवासियों के खेत तक जाने का रास्ता यही है।
“कई बार पंचायत में इस मार्ग निर्माण की सूचना दे चुके है लेकिन कोई सुनने को तैयार नही है। कई बार यहां से जाते वक्त कीचड़ के चलते गाड़ी स्लिप हो चुकी है और गिर गया हूं।”
सुरेंद्र सिंह चंद्रावत कालूखेड़ा
“दो से चार दिन में इस मार्ग का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इस विषय में ज्ञात है।”
ईश्वरलाल पाटीदार
ग्राम पंचायत सरपंच
