Home प्रदेश शासकीय महाविद्यालय कालूखेड़ा में दीक्षारंभ समारोह का शुभारंभ हुआ

शासकीय महाविद्यालय कालूखेड़ा में दीक्षारंभ समारोह का शुभारंभ हुआ

0
शासकीय महाविद्यालय कालूखेड़ा में दीक्षारंभ समारोह का शुभारंभ हुआ

कालूखेड़ा.मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार महाविद्यालय में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत दीक्षाराम समारोह आयोजित किया गया। जिसमें महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो हीरा चौहान द्वारा नव प्रवेशित विद्यार्थियों का सर्वप्रथम तिलक लगाकर स्वागत किया गया और उन्हें पुष्प गुच्छ प्रदान किया गया। इसके पश्चात नव प्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय के पुस्तकालय,कंप्यूटर कक्ष, लैब, क्रीडा कक्ष,एन एस एस कक्ष, भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ कक्ष, कार्यालय कक्ष का भ्रमण समस्त प्राध्यापक स्टाफ द्वारा कराया गया। नव प्रवेशित छात्रों को संबोधित करते हुए प्राचार्य हीरा चौहान ने उन्हें नवीन पाठ्यक्रम से अवगत कराया एवं नियमित रूप से महाविद्यालय में कक्षाओं में बैठने का आवाहन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के एन एस एस के चयनित छात्र शक्ति सिंह एवं कृष्ण पाल सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे । इन्होंने भी महाविद्यालय की गतिविधियों के बारे में नव प्रवेशित विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ सी.एम मेहता, वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ अंजेला सिंगारे, डाॅ चेतन देवड़ा, डॉ हुमा परवीन मंसूरी, डॉ ह्रदेश्वर गुप्ता, डॉ माया शर्मा, डॉ अर्चना पांडे, डॉ सतीश जयसवाल, डॉ चेतन कोठारी एवं डॉ विजय कुमार दीक्षित उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here