Home प्रदेश नेत्र शिविर का आयोजन

नेत्र शिविर का आयोजन

0
नेत्र शिविर का आयोजन
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; module:1facing:0; hw-remosaic: 0; touch: (0.51111114, 0.51111114); modeInfo: ; sceneMode: Night; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 0.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;

कालूखेड़ा. गोमाबाई नेत्रालय द्वारा जिला स्वास्थ्य समिति जिला नीमच की आर्थिक सहायता एवम जिला स्वास्थ्य समिति रतलाम की प्रशासनिक अनुमति एवम शिक्षा समिति एवम ग्राम पंचायत कालूखेड़ा के सौजन्य से निशुल्क मोतियाबिंद जांच एवम नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत परिसर कालूखेड़ा में शिक्षा समिति कालूखेड़ा के अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केके सिंह कालूखेड़ा के मार्गदर्शन में आयोजित हुवा।इस शिविर में आसपास के गांव की महिलाओं पुरुषो एवम बच्चों युवाओं आदि ने अपनी आंखो का निशुल्क परीक्षण करवाया।कुल 193 मरीजों ने अपना परीक्षण करवाया जिसमें से 26 मरीज मोतियाबिंद के थे जिनको निशुल्क ऑपरेशन के लिए नीमच ले जाया गया। जांच शिविर में जांच करने वाले डॉक्टर दीपक पाल,सुनील यादव, पवन बैरागी,गुलशन नागदा,धनराम गुर्जर,ऋषभ शर्मा उपस्थित थे।शिक्षा समिति के अध्यक्ष केके सिंह कालूखेड़ा ने पूरी टीम को सम्मान स्वरूप अभिनंदन पत्र भेट किया।इस मौके पर ग्राम पंचायत सरपंच ईश्वर पाटीदार,उपसरपंच सुनील रावल,पटवारी नितेश शर्मा,ग्राम पंचायत सचिव गोपाल दास बैरागी,राजू जोशी,भाजपा मंडल के रूपसिंह राठौर,जयंती लाल कारपेंटर,शेलेंद्र सिंह छोटी गड़ी, धरमपाल सिंह देवड़ा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here