Home प्रदेश शासकीय महाविद्यालय कालूखेड़ा में तीन दिवसीय दीक्षारंभ समारोह का समापन हुआ

शासकीय महाविद्यालय कालूखेड़ा में तीन दिवसीय दीक्षारंभ समारोह का समापन हुआ

0
शासकीय महाविद्यालय कालूखेड़ा में तीन दिवसीय दीक्षारंभ समारोह का समापन हुआ

रूपसिंह राठौर

कालूखेड़ा.मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय कालूखेड़ा में दिनांक 01/07/25 से 03/07/25 तक दीक्षारंभ समारोह संपन्न कराया गया।
प्रथम दिवस नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर महाविद्यालय में स्वागत किया गया तथा उन्हें महाविद्यालय परिसर का भ्रमण कराया गया। द्वितीय दिवस पर छात्र-छात्राओं को आईडी कार्ड, समग्र आईडी, अपार आईडी से संबंधित जानकारियां प्रदान की गई। तृतीय दिवस पर महाविद्यालय में दीक्षारंभ समारोह का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अर्थशास्त्र के प्राध्यापक डॉ ह्रदेश्वर गुप्ता द्वारा छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के नियमों,पाठ्यक्रम, छात्रवृत्ति योजनाएं, शासन की नीतियों से अवगत कराया गया। डॉ गुप्ता ने विद्यार्थियों से नियमित महाविद्यालय आकर कक्षा में उपस्थित रहने की बात कही। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सी.एम मेहता द्वारा भी विद्यार्थियों को आशीर्वचन प्रदान किए गए,साथ ही प्राचार्य द्वारा विद्यार्थियों का परिचय सभी फैकल्टी से कराया गया। इसके पश्चात हिंदी साहित्य की प्राध्यापिका डॉ अंजेला सिंगारे द्वारा भी छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इसके साथ ही प्लास्टिक मुक्त दिवस भी मनाया गया जिसके तहत विद्यार्थियों को समाज को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई तथा छात्र-छात्राओं से अपने आसपास के क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने की अपील की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सी.एम मेहता द्वारा की गई। संचालन डॉ हुमा परवीन मंसूरी ने किया तथा आभार डॉ माया शर्मा ने माना। कार्यक्रम में सभी प्राध्यापक गण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here