Home प्रदेश महाआरती का आयोजन हुवा

महाआरती का आयोजन हुवा

0
महाआरती का आयोजन हुवा

गंगा दशहरा पर महाआरती का आयोजन

आंबा.गंगा दशहरा के पावन पर्व पर रविवार को प्रतिवर्षानुसार स्थानीय राजपरिवार एवं ग्रामवासियों द्वारा मां गंगा की पूजन तथा महाआरती का आयोजन किया गया ! लगातार 8 वे वर्ष आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्र के कद्दावर भाजपा नेता आम्बा राजपरिवार के स्वर्गीय कुंवर विश्वजीत सिंह राठौर द्वारा क्षैत्र की खुशहाली तथा समृद्धि की कामना को लेकर की गई थी ! सर्वप्रथम महाराज शौर्यजीत सिंह एवं महाराज राजकुमार सिंह द्वारा मां गंगा का पूजन अर्चन किया गया तथा तत्पश्चात महाआरती की गई ! मां गंगे के जयकारों के साथ क्षेत्र की खुशहाली , समृद्धि तथा अच्छी बारिश की कामना की गई ! राजकुमार सिंह राठौर द्वारा उपस्थित ग्रामवासियों एवं भक्तजनों को संकल्प दिलवाया की प्रत्येक व्यक्ति प्रतिवर्ष एक पोधा लगाए तथा उसे रखरखाव कर बड़ा करे तथा हरित क्रांति में अपना योगदान प्रदान करे ! इस अवसर पर महाराज नरेंद्रसिंह , हिम्मत सिंह, कुलदीपसिंह, दिलीप सिंह , ब्रजपालसिंह, सरपंच आशाराम परिहार, राधेश्याम बैरागी, महेशचंद्र शर्मा,हरीश पाटीदार , बालाराम पाटीदार,बाबूलाल पाटीदार साईराम, , शंकरलाल पाटीदार, मियाराम पाटीदार, जगदीशपाटीदार,गणपतपाटीदार, पुनमचंद चौहान, देवीलाल प्रजापत, नानालाल परिहार, मनोज परमार, पवन वेद , छोगलाल वेद सहित सैंकड़ों ग्रामीणजन एवं मात्रशक्तियां उपस्थित थे !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here