Home प्रदेश प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया

प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया

0
प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा मण्डल ने किया पौधरोपण

पिपलोदा.विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा मण्डल द्वारा जिला दिव्यांग छात्रावास परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दोरान कोषाध्यक्ष कचरुलाल जाट, उपाध्यक्ष भंवरलाल धनगर, इंद्रजीत सिंह सिसोदिया, सह प्रभारी धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, देवेंद्र भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की प्रेरणा मिली उनके इस अभियान के तहत आज देशभर में एक साथ पौधरोपण किया जा रहा हैकार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रभारी महेश बोहरा ने बताया की कोरोना काल मे ऑक्सीजन की कमी ने हमे पेड़ो के महत्व से भलीभांति परिचय करवाया है इस अभियान के तहत हम सब मिलकर एक पेड़ जरूर लगाए व उसके संरक्षण का संकल्प ले। आभार सह प्रभारी प्रहलाद पाटीदार ने माना। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी प्रफुल जैन द्वारा दी गई। इस अवसर पर सेवानीवर्त एसआई लालसिंह डोडिया, भाजपा के गिरधारीलाल माली, राजेश माली, गोपाल पटेल, मांगूसिंह चौहान, सरपंच प्रह्लाद शरण, बालाराम पाटीदार, महेंद्र भारती एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here