राउ.मध्यप्रदेश शासन के मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मांगलिया बायपास से राऊ तक सड़क निर्माण कार्य के साथ-साथ विद्युत एवं यातायात व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का स्थल पर जाकर निरीक्षण किया।इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने, निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने तथा नागरिकों की सुविधा हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के निर्देश प्रदान किए।
