Home प्रदेश ग्रीष्मकालीन मधुकर राज संस्कार योजना का समापन

ग्रीष्मकालीन मधुकर राज संस्कार योजना का समापन

0
ग्रीष्मकालीन मधुकर राज संस्कार योजना का समापन

पिपलौदा.ग्रीष्मकालीन मधुकर राज संस्कार योजना के समापन पर पुरुस्कार वितरण समारोह आदिनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री संघ उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन, सचिव राकेश जैन, मणिलाल धींग, मुकेश रॉयल, नवयुवक परिषद पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रफुल जैन, महिला परिषद अध्यक्ष सुनीता मोगरा अतिथि थे। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा पुण्य सम्राट जयंतसेन सुरीश्वर म.सा. के चित्र पर दीपप्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पुरुस्कार बांटकर बच्चो को किया प्रोत्साहितयोजना के लाभार्थी आरके परिवार के राकेश जैन ने बताया कि 6 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए 5 अप्रैल से 15 जून तक चलाई गई द्वितीय ग्रीष्मकालीन मधुकर राज संस्कार योजना मे 60 से अधिक बच्चो ने सहभागिता कर प्रतिदिन प्रभु-गुरु पूजा, सामायिक, संध्या आरती कर धार्मिक गतिविधियों का ज्ञानार्जन किया। अतिथियों द्वारा सभी बच्चों को पुरुस्कार प्रदान किया।सराहनीय योगदान हेतु डिंपल बेन का किया बहुमानयोजना को सार्थकता प्रदान करने में सुश्री डिम्पल बाबेल के सराहनीय योगदान पर उनका बहुमान किया गया। प्रतिदिन पूजा करने वाले बच्चों को चेतन कुमार जैन परिवार सांवेर की ओर से भी पूजा की थाली व 2 कटोरी उपहार स्वरूप भेट की गई ताकि बच्चे प्रोत्साहित होकर धार्मिक गतिविधियों में अपनी रुचि बनाए रखे। संचालन तरुण परिषद के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री हर्ष कटारिया ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here