Home प्रदेश विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत

विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत

0
विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत

पिपलोदा तहसील अंतर्गत आने वाले गाँव मे कृषि विज्ञान केन्द्र रतलाम एवं कृषि विभाग रतलाम के समस्त किसानो के लिए विकासखंड पिपलौदा की 03 ग्राम पंचायतों क्रमश: आम्बा, उम्मेदपुरा एवं शेरपुर में कृषि वैज्ञानिको द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जाएगा । इस अभियान में खरीफ सीजन में आने वाली समस्याओं के बारे में वैज्ञानिकों से चर्चा की जावेगी एवं वैज्ञानिक समस्याओं का उचित समाधान करने हेतु सलाह देंगे । साथ ही कृषि वैज्ञानिक कृषि से संबंधित नवाचार तकनीक के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे जैसे की बीज की मात्रा, फसल की प्रजाति, मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं केन्द्र सरकार की विभिन्न कृषि लाभान्वित योजनाएं आदि के बारे में इस अभियान के अंतर्गत चर्चा की गई । अतः कृषक भाइयों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में अपनी भागीदारी कर इस अभियान को लाभान्वित करें जिससे आपकी और देश की आर्थिक दशा में उन्नति हो इसलिए आयोजन किए जा रहे है। जिसमे उपस्थित वैज्ञानिक रोहताष सिंह भदोरिया, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बी. एस. अलावा, उद्यानिकी विस्तार अधिकारी जवाहर चारेल, पशु चिकित्सा अधिकारी एस. एन. पाटीदार, सरपंच आशाराम परिहार, जनपद सदस्य कौशल्या बाई, कृषि विस्तार अधिकारी समरथ पाटीदार, आत्मा परियोजना के ईश्वर लाल पाटीदार,बाबूलाल पाटीदार, देवीलाल चौधरी, मियाराम पाटीदार, धर्मेंद्र पाटीदार,कन्हैयालाल पाटीदार,अनोखीलाल पाटीदार आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here