Home Blog

स्कूलों में मिठाई और चॉकलेट बाटकर मनाया गर्वित का जन्म दिवस

कालूखेड़ा.गांव के चंद्रावत एंड पार्टनर के ऑनर सुरेन्द्र सिंह चंद्रावत के बेटे गर्वित सिंह चंद्रावत के जन्म दिवस का केक हांगकांग में कटा लेकिन उन्होंने उसके जन्म दिवस पर गांव कालूखेड़ा के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में मिठाई एवं चॉकलेट बच्चों के लिए पहुंचाए। साथ ही सभी विद्यालयों के शिक्षकों को मिठाई एवं चॉकलेट चंद्रावत एंड पार्टनर टिम द्वारा बाटी गई।इस मौके पर चंद्रावत एंड पार्टनर टिम के अंकित सिंह चंद्रावत,दीपेंद्र सिंह,धर्मेंद्र सिंह,शुभम तिवारी,इशिता सोलंकी,निकिता कारपेंटर,पायल राठौर, दिव्या राठौर आदि उपस्थित थे।

विदेश में रहकर देश के लिए कुछ करने का जज्बा जागा

कई युवाओं को दे रहे है रोजगार

कालूखेड़ा. देशप्रेम सच्चे अर्थों में जीवित हो, तो व्यक्ति चाहे संसार के किसी भी कोने में क्यों न रहे, अपने मातृभूमि के प्रति योगदान देने का संकल्प उसके हृदय में सदैव प्रज्ज्वलित रहता है। इसी अदम्य राष्ट्रभाव और दूरदर्शी चिंतन का सशक्त उदाहरण हैं ग्राम कालूखेड़ा की पावन धरा पर जन्मे 42 वर्षीय युवा उद्यमी विधिवेत्ता सुरेंद्र सिंह चंद्रावत जिन्होंने वैश्विक क्षितिज पर सफलता अर्जित करते हुए भी अपने गाँव कालूखेड़ा और भारत देश के प्रति उत्तरदायित्व को सर्वोपरि रखा।एक मेधावी छात्र के रूप में चंद्रावत ने अपनी शुरुवात अपने गृह ग्राम कालूखेड़ा से की। तत्पश्चात उन्होंने उज्जैन जिले के नागदा शहर से विज्ञान विषय में उच्चतर माध्यमिक शिक्षा पूर्ण की। उच्च शिक्षा के लिए वे इंदौर (मध्य प्रदेश) गए, जहाँ उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से स्नातक तथा विधि (ऑनर्स) की उपाधि 90% अंकों के साथ प्रथम श्रेणी में विशिष्टता प्राप्त की। आगे चलकर वे बार काउंसिल एवं मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय से संबद्ध हुए। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में व्यवसायिक विधि (बिज़नेस लॉ) में एलएलएम (LLM) स्नातकोत्तर (उपाधि प्रथम श्रेणी में सर्वोच्च स्थान) प्राप्त करते हुए यूनिवर्सिटी टॉपर के रूप में अर्जित की तथा दिल्ली से वित्त एवं मानव संसाधन में स्नातकोत्तर डिग्री प्रथम श्रेणी में प्राप्त की।उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के उपरांत चंद्रावत कुछ वर्षों तक दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर रहते हुए अपने क्षेत्र और अपने गाँव कालूखेड़ा का नाम गौरवान्वित किया। परंतु उनकी दृष्टि केवल राष्ट्रीय स्तर तक सीमित नहीं थी I उनके मन में सदैव अपने गाँव कालूखेड़ा और भारत देश के लिए कुछ विशिष्ट करने का संकल्प था।इसी उद्देश्य से वर्ष 2010 में चंद्रावत अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक केंद्र हांगकांग (Hong Kong) पहुचे। वहाँ पहुँचकर उन्होंने यह निश्चय किया कि वे अपने कार्य और उत्कृष्टता के माध्यम से गाँव कालूखेड़ा का नाम वैश्विक मंच पर स्थापित करेंगे। हांगकांग की विधि सोसायटी के अभिलेखों के अनुसार, सुरेंद्र सिंह चंद्रावत विदेशी वकील के रूप में पंजीकृत एकमात्र भारतीय पुरुष अधिवक्ता हैं — यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि समूचे भारत के लिए गौरव का विषय है।सन् 2007 में प्रथम श्रेणी की डिग्री प्राप्त करने के उपरांत उन्होंने वर्ष 2008 में चंद्रावत एंड पार्टनर्स (Chandrawat & Partners)की स्थापना की, जो आज बड़े उद्योगों और व्यवसायों के लिए एक प्रतिष्ठित वैश्विक पेशेवर सेवा प्रदाता के रूप में स्थापित है। वर्तमान में यह संस्था भारत सहित अनेक देशों में व्यावसायिक सेवाएँ प्रदान कर रही है। विशेषतः हांगकांग स्थित एशिया का कॉर्पोरेट कार्यालय अति उच्च निवल संपत्ति वाले व्यक्तियों (UHNI), उच्च निवल संपत्ति वाले व्यक्तियों (HNI), सूचीबद्ध कंपनियों (Listed Companies), बहुराष्ट्रीय निगमों (MNCs), लघु एवं मध्यम उद्यमों (SMEs), स्टार्टअप्स (Startups) तथा व्यक्तिगत ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता की सेवाएँ प्रदान करने के लिए विख्यात है।आज Chandrawat & Partners Group भारत में युवा रोजगार सृजन के क्षेत्र में एक प्रेरक उदाहरण बन चुका है। संस्था वैश्विक स्तर पर कार्यरत होने के साथ-साथ अपने गृह ग्राम कालूखेड़ा में एक विशाल एवं आधुनिक कार्यालय की स्थापना कर रही है, जिसका उद्देश्य हर क्षेत्र के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण रोजगार उपलब्ध कराना है। चंद्रावत एंड पार्टनर्स ग्रुप विभिन्न क्षेत्रों में तीव्र गति से विस्तार कर रहा है और इसकी वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि उल्लेखनीय है।चंद्रावत एंड पार्टनर्स ग्रुप केवल व्यावसायिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं है। चंद्रावत एंड पार्टनर्स ग्रुप राष्ट्रीय पर्वों, भारत के महान विभूतियों की जयंती एवं पुण्यतिथि तथा विभिन्न सामाजिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी निभाता है। युवाओं को खेलों की ओर प्रोत्साहित करना, ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताओं में सहयोग देना तथा युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में सहभागिता करना इसकी सामाजिक प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण हिस्सा है।आगामी योजनाओं के अंतर्गत चंद्रावत एंड पार्टनर्स ग्रुप युवाओं, विश्वविद्यालय एवं विद्यालयी छात्रों, विशेष रूप से बालिकाओं के साथ मिलकर राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य करने का संकल्प रखता है। ग्रामीण भारत की प्रतिभाओं को सशक्त बनाने तथा वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव एवं कौशल को राष्ट्रहित में उपयोग करने हेतु भी अनेक परियोजनाएँ प्रस्तावित हैं। सुरेंद्र सिंह चंद्रावत और चंद्रावत एंड पार्टनर्स ग्रुप के कार्यों की सराहना भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव द्वारा समय-समय पर की जाती रही है।

चिकलाना में पकड़ी एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री

कालूखेड़ा.अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ने में रतलाम जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एडिशनल एसपी विवेक कुमार लाल और राकेश खाका सहित जिले भर के पुलिस फोर्स ने देर रात चिकलाना में एक आलीशान घर में दबिश दी। जहां अंदर एक लाला परिवार के सदस्य सहित कई लोगों द्वारा एमडी ड्रग्स बनाई जा रही थी।पुलिस ने घर मालिक सहित कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मौके से बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स भी जब्त हुई। देर रात अचानक गांव में कई पुलिस वाहन और फोर्स पहुंचा। और जैसे ही लोगों को मालूम पड़ा तो हड़कंप मच गया। मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रतलाम जिला पुलिस की यह बहुत बड़ी सफलता बताई जा रही हैं। कार्रवाई के दौरान मौके पर जावरा सीएसपी, एसडीओपी, कालूखेड़ा थाना प्रभारी सहित अन्य थानों का पुलिस फोर्स भी मौजूद है। कार्रवाई अभी जारी है और पुलिस दोपहर तक इस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।

में जो भी हुं कालूखेड़ा की देन है-सिलावट

उनके बताए रास्ते पर हमेशा चलता रहूंगा

रूपसिंह राठौर कालूखेड़ा

कालूखेड़ा.पूर्व मंत्री एवम सांसद स्व महेंद्रसिंह कालूखेड़ा की 8 वी पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने हिंगलाज माता चौराहा पर स्तिथ महेंद्र सिंह कालूखेड़ा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की।श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुवे मंत्री सिलावट ने महेंद्रसिंह कालूखेड़ा के जीवन पर प्रकाश डालते हुवे कहा की आज तुलसी जो भी है कालूखेड़ा की देन है। कालूखेड़ा के मार्गदर्शन में आज में मंत्री हु और उनके बताए रास्ते पर हमेशा चलता रहूंगा। उन्होंने आगे कहा की जब भी कालूखेड़ा एवम आसपास के लोगो को मेरी आवश्यकता लगे तो मुझे याद करे में कालूखेड़ा की पूर्ति करने हमेशा उपलब्ध रहूंगा।कार्यक्रम में उपस्थित सांसद सुधीर गुप्ता ने भी महेंद्र सिंह कालूखेड़ा के किए कार्यों की सराहना की एवम उनके सरल व्यक्तित्व का बखान किया। राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने भी महेंद्र सिंह कालूखेड़ा की उपलब्धियों को गिनाया एवं उनके सरल व्यक्तित्व को लोगो के सामने रखा। जावरा विधायक डॉक्टर राजेंद्र पांडे ने भी महेंद्र सिंह जी के विकास कार्यों पर प्रकाश डाला एवम उनके किए कार्यों की सराहना की एवम कहा की धन्य है कालूखेड़ा की भूमि जहा कालूखेड़ा ने जन्म लिया। कार्यक्रम में कालूखेड़ा के अनुज भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केके सिंह कालूखेड़ा,राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर,सांसद सुधीर गुप्ता,विधायक राजेंद्र पांडे,आलोट विधायक चिंतामन मालवीय,मंदसौर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित,रतलाम भाजपा प्रभारी प्रदीप पांडे,पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह सिसोदिया,पूर्व विधायक यसपाल सिंह सिसोदिया,पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत,पूर्व विधायक दिलीप मकवाना,पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह मालहेड़ा,पूर्व विधायक राजेंद्र भारतीय,पूर्व सांसद गुमान सिंह डामोर,जिला मंत्री भाजपा कीर्ति शरण सिंह,संत कृष्णा नंद जी,संत मधुसुदनानंद जी,संत शिवानंद जी,संत नमन जी वैष्णव,संत प्रहलाद दास जी,पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा कानसिंह चौहान,पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा राजेंद्र सिंह लुनेरा, सुखेड़ा मंडल अध्यक्ष रितेश जैन एवम मंदसौर,जावरा,मुंगावली,उज्जैन,अशोकनगर,रतलाम एवम आसपास के गांव के भाजपा एवम कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे एवम सभी ने कालूखेड़ा की मूर्ति पर माल्या अर्पण किया।हजारों की संख्या में कालूखेड़ा को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

करणी सेना के जीवन सिंह शेरपुर ने साफा बांधकर किया माल्यार्पण

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर अपनी टीम के साथ महेंद्र सिंह कालूखेड़ा की पुण्यतिथि पर कालूखेड़ा पहुंचे।जहा उन्होंने साफा बांधकर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही जीवन सिंह के साथ आए 37 करणी सैनिकों ने रक्त दान किया।

शिविर में 400 से अधिक लोगो ने करवाई जांच

मेंदांता हॉस्पिटल इंदौर एवम पटेल कालेज जावरा एवम गोमा देवी नेत्र चिकित्सालय नीमच द्वारा लगाए गए ह्रदय शिविर एवम आंखो की जांच में 400 से अधिक लोगो ने अपनी जांच करवाई।राजपूत क्लब रतलाम द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन ग्राम पंचायत कालूखेड़ा में किया गया जिसके 69 यूनिट रक्त दान हुवा।

ग्राम पिण्डवासा मे मंदिर चोरी का खुलासा

अर्जुन पाटीदार हतनारा

हतनारा.घटना- दिनांक 28.07.2025 की रात्री मे राधाकृष्ण मंदिर, रामजानकी मंदिर एवं हनुमान मंदिर ग्राम पिण्डवासा मे अज्ञात बदमाशो द्वारा मंदिरो के ताले तोड़कर मंदिरो से 02 मुकुट चांदी के ,01 चांदी की बांसुरी , 01 चांदी का कन्दौर, 02 चांदी की चैन, 01 पीतल की मुर्ति ,01 नथ एवं दान पेटी ,चांदी के कान के कुण्डल एवं दान पात्र चोरी कर ले गये। उक्त घटना पर पुलिस थाना पिपलौदा पर अज्ञात बदमाशो के विरुद्ध अपराध क्रमांक 260/2025 धारा 331(4),305(ए) BNS का पंजीबद्ध किया गया ।
निर्देशन व टीम गठनः-
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित कुमार ( भा.पु.से.) द्वारा क्षेत्र मे हो रही चोरीयो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये है जो निर्देशो के पालन मे श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राकेश खाखा एवं श्रीमान एस.डी.ओ.पी. महोदय जावरा श्री संदीप कुमार मालवीय के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी पिपलौदा निरी. प्रकाश गाड़रिया द्वारा टीम का गठन किया गया ।
टीम कार्यवाहीः-
उक्त निर्देशो के पालन मे थाना पिपलौदा से गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास आमजन से चर्चा की गई घटना के संबंध मे जानकारी एकत्रित की गई एवं घटना स्थल व आसपास क्षैत्र मे लगे सीसीटीव्ही केमरो को देखा गया । क्षेत्र के आसपास संदिग्धो को चेक किया । मुखबीर मामुर किये गये। टीम द्वारा मुखबीरो से प्राप्त सूचना के आधार पर संदिग्ध भेरुसिहं पिता जुझारसिंह राजपुत निवासी ग्राम आक्या उमाहेड़ा थाना दलोदा जिला मन्दसौर हाल. मु. महिदपुर रोड़ जिला उज्जैन स्थाई पता विकास नगर ढाँचा भवन देवास को हिरासत मे लेकर सख्ती से पुछताछ करते आरोपी भेरुसिंह ने बताया कि उसने अपनी हिरो पेशन मोटर सायकल से उसके साले बाबुलाल ग्राम सोकड़ी थाना जीरन जिला नीमच के लड़के करण नायक के साथ मिलकर दिनांक 28.07.2025 की रात्री मे ग्राम पिण्डवासा के मंदिरो मे चोरी की थी जो टीम द्वारा आरोपी भेरुसिंह की निशादेही से उसके साथी करण नायक निवासी ग्राम सोकड़ी थाना जीरन जिला नीमच को हिरासत मे लेकर पुछताछ की गई जिसके द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया । चोरी का माल मनीष सोनी पिता कमल सोनी निवासी ग्राम केसुन्दा थाना छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान को बेचना बताया जो आरोपी मनीष सोनी को हिरासत मे लेकर उसके द्वारा बताया कि उसके द्वारा आरोपी भेरुसिहं व करण नायक से मंदिर चोरी के आभुषण खरीदे थे जो उसके द्वारा गलाने के लिये कंटिग की गई है आरोपी मनीष सोनी के कब्जे से चोरी गया चांदी के मुकुट के टुकड़े एवं अन्य आभुषण जप्त किये गये आरोपीयो से घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल व ताले तोड़ने की लोहे की टामी व दान पात्र जप्त किये गये ।
जप्तशुदा मश्रुकाः-
चांदी के मुकुट के टुकड़े, 01 चांदी का कन्दौर, 02 चांदी की चैन, 01 चांदी की नथ , 01 पीतल की गणेश जी की मुर्ति , दान पात्र , घटना मे प्रयुक्त हिरो पेशन मोटर सायकल एवं ताले तोड़ने की लोहे की टामी
गिरफ्तार आरोपी –
(01) भेरुसिहं पिता जुझारसिंह राजपुत निवासी ग्राम आक्या उमाहेड़ा थाना दलोदा जिला मन्दसौर हाल. मु. महिदपुर रोड़ जिला उज्जैन स्थाई पता विकास नगर ढाँचा भवन देवास जिला देवास (म.प्र.)
(02) करण नायक पिता बाबुलाल नायक निवासी ग्राम सोकड़ी थाना जीरन जिला नीमच (म.प्र.)
(03) मनीष सोनी पिता कमल सोनी निवासी ग्राम केसुन्दा थाना छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान
आपराधिक पृष्ठभुमिः-
आरोपी भेरुसिहं पिता जुझारसिंह राजपुत निवासी ग्राम आक्या उमाहेड़ा थाना दलोदा जिला मन्दसौर हाल. मु. महिदपुर रोड़ जिला उज्जैन स्थाई पता विकास नगर ढाँचा भवन देवास जिला देवास के विरुद्ध रतलाम , मन्दसौर जिले के विभिन्न थानो पर अपहरण , बलात्कार , रास्ता रोककर, मारपीट, गाली गलोच, जान से मारने की धमकी, सादाचोरी, वाहनचोरी , मंदिर चोरी एवं नकबजनी सहित विभिन्न शीर्षो मे जो मन्दसोर जिले के थाना नारायणगढ़ 12 अपराध, थाना दलोदा पर 01, थाना अफजलपुर पर 02 , रतलाम जिले के थाना कालुखेड़ा पर 01 अपराध, थाना रिंगनोद पर 01 अपराध एवं थाना पिपलौदा पर 01 अपराध करीबन 18 अपराधिक मामले दर्ज है। आरोपी चुस्त , चालक एवं शातिर किस्म का अपराधिक प्रवृत्ति का होकर आदतन अपराधी है । आरोपी भेरुसिंह की तलाश विभिन्न थानो की पुलिस लगातार कर रही थी ।

पुर्व के अपराध मे फरारः- आरोपी थाना नारायणगढ़ जिला मन्दसौर के वर्ष 2024 के मंदिर चोरी के अपराध मे फरार चल रहा था।

स्थाई वारण्टः- आरोपी भेरुसिहं पिता जुझारसिंह राजपुत के विरुद्ध थाना कालुखेड़ा व थाना रिंगनोद जिला रतलाम पर एक – एक स्थाई वारण्ट है ।

आरोपी मनीष सोनी पिता कमल सोनी निवासी ग्राम केसुन्दा थाना छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान के विरुद्ध थाना छोटीसादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान मे सादाचोरी का 01 अपराध व थाना पिपलौदा पर 01 अपराध पंजीबद्ध है।
सराहनीय भूमिकाः-
निरी. प्रकाश गाडरिया, उनि इन्द्रपालसिंह राठौड़, राजु मखोड़, प्र.आर. अजय शर्मा, सायबर सेल रतलाम प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, साय.सेल आरक्षक मयंक व्यास, विपुल भावसार, प्र.आर. घनश्याम नागर, आरक्षक विजयपालसिंह, त्रिलोकसिंह, प्रेम मर्सकोले, प्रेम मीणा, राजेश पटेल, हरिओम देवड़ा, चेनराम पाटीदार, राकेश पाटीदार, समरथ पाटीदार, दीपक शर्मा सेनिक रायसिंह देवड़ा, श्यामबाबु , दशरथसिंह की महत्वपुर्ण भूमिका रही ।

भूतेश्वर महादेव मंदिर से पशुपतिनाथ मंदिर मंदसौर तक जाएगी कावड़ यात्रा

कालूखेड़ा.गांव कालूखेड़ा की भूतेश्वर महादेव समिति के तत्वाधान में गांव कालूखेड़ा के युवाओं द्वारा रविवार सुबह 11 बजे संत श्री ब्रह्मलीन पशुपतिनाथ के प्रतिष्ठापक प्रत्येक्षानंद महाराज की जन्मस्थली कालूखेड़ा से उनकी कर्मस्थली पशुपति नाथ मंदिर तक पैदल कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह पैदल यात्रा गांव कालूखेड़ा में से होते हुवे पशुपति नाथ मंदिर मंदसौर तक जाएगी। उसके पश्चात भगवान पशुपति नाथ का जलाभिषेक करने के पश्चात पुनः सभी भक्त कालूखेड़ा प्रस्थान करेंगे।इस पैदल यात्रा की शुरुआत भूतेश्वर महादेव मंदिर कालूखेड़ा से होगी।समिति के धरमपालसिंह देवड़ा ने सभी ग्रामवासियों से इस यात्रा में सम्मिलित होने का आग्रह किया।

संत और शास्त्र समाज को नई दिशा की और अग्रसर करता है-पंडित राजेन्द्र जोशी

कालूखेड़ा.ईश्वर सर्वत्र हैं । यदि कोई भक्तिपूर्वक ईश्वर का नाम जपता है, तो वे हर परिस्थिति में उसकी रक्षा करते हैं। जिस तरह होलिका ने प्रह्लाद को अपनी गोद में उठाया और अग्नि प्रज्वलित की लेकिन भगवान विष्णु की कृपा से होलिका का वरदान विफल हो गया और वह स्वयं आग में जलकर राख हो गई,जबकि प्रह्लाद सुरक्षित बाहर निकल आया इस प्रकार अधर्म और अहंकार का अंत अवश्यंभावी है और ईश्वर अपने भक्तों की हमेशा रक्षा करते। यह बात समीपस्थ गांव भाटखेड़ा में श्री देवनारायण मंदिर पर चल रही भागवत कथा में भागवताचार्य प. राजेंद्र जोशी करनाखेड़ी ने श्रोताओं को कही।उन्होंने कहा कि संत और शास्त्र समाज को नई दिशा की और अग्रसर करता है युवा पीढी को भी सनातन धर्म, भारत की अखंडता व देश के प्रति अपने त्याग की भावना, देश प्रेम की ज्योत दिल में जलाकर आगे आना पड़ेगा तभी भारत समृद्ध श्रेष्ठ विश्वगुरु बनेगा गांव भाटखेड़ा में प्राचीन देव नारायण मंदिर पर सप्त दिवसीय भागवत कथा दिनांक 25 जुलाई से 31 जुलाई तक आयोजन किया जा रहा हे जिसमें दिनांक 3 जुलाई को कलश यात्रा निकले गी जो भक्तिमय भजनों व ढोल नगाड़ों भक्तों के नृत्य के साथ गांव में भ्रमण कर देवनारायण मंदिर पर पहुंचेगी। इस अवसर पर गांव के गणपत जाट कृष्णपाल सिंह चंद्रावत राजाराम कुमावत प्रेमसिंह चंद्रावत राजेंद्रसिंह कारू लाल बामनिया गोवर्धनलाल कुमावत भरत कुमावत बद्रीलाल आदि ग्रामीजन व बड़ी संख्या में महिलाए उपस्थित थी। उक्त जानकारी समिति सदस्य सत्यनारायण कुमावत ने दी

जनपद की ग्राम पंचायत मावता के उप निर्वाचन में श्‍यामसिंह देवड़ा निर्वाचित घोषित किए गए।

रूपसिंह राठौर कालूखेड़ा

कालूखेड़ा. मतदान के 4 दिनों बाद तहसील कार्यालय में हुई मतगणना के बाद तहसीलदार एवं रिटर्निंग अधिकारी देवेन्‍द्र दानगढ़ ने निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया।मध्‍यप्रदेश राज्‍य निर्वाचन आयोग भोपाल के निर्देश तथा कलेक्‍टर राजेश बाथम द्वारा जारी अधिसूचना के बाद 1 जुलाई से ग्राम पंचायत मावता में रिक्‍त सरपंच पद के लिए उप निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई थी। इसमें 6 प्रत्‍याशियों ने नामांकन किया था। इनमें से श्‍यामसिंह देवड़ा ने कारूलाल पिता ढोकरलाल को 303 मतों से पराजित किया। शेष 4 प्रत्‍याशी जमानत बचाने में भी नाकाम रहे। 26 जुलाई को मतगणना तहसील कार्यालय में की गई, इसमें श्‍यामसिंह देवड़ा को 1407, कारूलाल को 1104, कचरूलाल को 239, दशरथलाल को 203, सौरभ शर्मा को 173, कारूलाल राठौड़ को 41 मिले तथा 35 मत नोटा में डाले गए। मतगणना के बाद विजयी उम्‍मीदवार श्‍यामसिंह देवड़ा को निर्वाचन का प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। ग्राम पंचायत मावता में सरपंच पद के लिए 22 जुलाई को इवीएम से हुए मतदान में 3202 मतदाताओं ने मतदान किया था। निर्वाचन सुपरवाईजर भंवरलाल मालवीय ने बताया कि ग्राम पंचायत में सरपंच के निर्वाचन के लिए 6 मतदान केन्‍द्रों का गठन किया गया था। इसमें मतदान केन्‍द्र क्रमांक 1 पर 351, मतदान केन्‍द्र क्रमांक 2 पर 334, मतदान केन्‍द्र क्रमांक 3 पर 550, मतदान केन्‍द्र क्रमांक 4 पर 650, मतदान केन्‍द्र क्रमांक 5 पर 636 तथा मतदान केन्‍द्र क्रमांक 6 पर 681 मतदाताओं ने मतदान किया था। मतगणना पर्यवेक्षक हरिओम पंवार, राकेश चौहान ने मतगणना अभिकर्ताओं तथा रिटर्निंग अधिकारी की उपस्थिति में मतगणना कर सारणीकरण का कार्य किया। स्‍ट्रांग रूम की व्‍यवस्‍था मनोहरसिंह मुजाल्‍दे, महेन्‍द्र गोयल, रामदयाल आंजना, पुनीत जैन तथा संजय भट्ट ने देखी।मतगणना के पहले तहसील कार्यालय पर विभिन्‍न उम्‍मीदवारों के समर्थकों का जमावड़ा सुबह से ही होने लगा था। इसके लिए पिपलौदा थाना प्रभारी प्रकाश गडरिया तथा कालूखेड़ा थाना प्रभारी लिलियन मालवीय पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे। विजय घोषणा के बाद श्‍यामसिंह देवड़ा के समर्थकों ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया।इसके पूर्व 2021 में हुए आम निर्वाचन के दौरान के दिवंगत सरपंच संजय शर्मा ने वर्तमान में विजयी प्रत्‍याशी श्‍यामसिंह देवड़ा के पुत्र को सरपंच पद के चुनाव में हराया था, इसका बदला करते हुए उप निर्वाचन में श्‍यामसिंह देवड़ा ने स्‍व. संजय शर्मा के पुत्र सौरभ शर्मा को पराजित कर दिया। चर्चा में रहा कि ‘बाप-बाप’ होता है। ग्राम मावता के नागरिकों ने दोनों बार पिता के सिर पर जीत का सेहरा बांधा जबकि पुत्रों को पराजय का सामना करना पड़ा।

मावता में सरपंच पद के लिए मतदान कल
मतदान दल रवाना हुए
1924 पुरुष और 1925 महिला मतदाता

दीपक सांकला

पिपलौदा.तहसील की ग्राम पंचायत मावता में सरपंच संजय शर्मा के निधन से रिक्‍त हुए पद पर 22 जुलाई को मतदान किया जाएगा। इसके लिए तहसील कार्यालय से मतदान दलों को निर्वाचन सामग्री प्रदान कर रवाना किया।
रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार देवेन्‍द्र दानगढ़ ने बताया कि ग्राम में 6 मतदान केन्‍द्र बनाए गए हैं। इसके लिए 8 दलों का नियोजन किया गया है। यहां कुल 3849 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 6 प्रत्‍याशियों में से सरपंच चुनेंगे। इनमें 1924 पुरूष तथा 1925 महिला मतदाता है। ईवीएम के माध्‍यम से होने वाले तहसील कार्यालय में बने स्‍ट्रांग रूम से मतदान दलों को सामग्री का वितरण कर निर्धारित वाहन से दलों को रवाना किया। निर्वाचन सुपरवाईजर भंवरलाल मालवीय ने बताया कि सभी मतदान दल अपने मतदान केन्‍द्रों पर उपस्थित हो गए हैं। इसके लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती श्रद्धा त्रिवेदी तथा जनपद पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी छीतुसिंह वास्‍कले ने सेक्‍टर अधिकारी दिलीप जोशी के साथ मतदान केन्‍द्रों का निरीक्षण कर व्‍यवस्‍था की समीक्षा कर संतोष व्‍यक्‍त किया। यहां मतदाताओं की सुविधा के लिए ग्राम पंचायत ने वर्षा ऋतु को देखते हुए वॉटर प्रुफ टेण्‍ट लगाए गए हैं। मतदान दलों के लिए भोजन की विशेष व्‍यवस्‍था की गई है।
ग्राम पंचायत मावता के मतदान केन्‍द्र क्रमांक 1 प्राथमिक विद्यालय भवन पूर्वी भाग में ग्राम पंचायत के वार्ड क्रमांक 1 व 2 के 412 मतदाता, मतदान केन्‍द्र क्रमांक 2 सेवा सहकारी संस्‍था पुराना भवन पर वार्ड क्रमांक 3 एवं 4 के 389 मतदाता, मतदान केन्‍द्र क्रमांक 3 प्राथमिक विद्यालय भवन के पश्चिमी भाग में वार्ड क्रमांक 5 से 8 तक के 682 मतदाता, मतदान केन्‍द्र क्रमांक 4 प्राथमिक शाला भवन के अतिरिक्‍त कक्ष में वार्ड क्रमांक 9 से 12 तक के 776 मतदाता, मतदान केन्‍द्र क्रमांक 5 कन्‍या प्राथमिक विद्यालय अतिरिक्‍त कक्ष में वार्ड क्रमांक 13 से 16 तक के 772 मतदाता, मतदान केन्‍द्र क्रमांक 6 सेवा सहकारी संस्‍था नवीन भवन में वार्ड क्रमांक 17 से 20 तक के 818 मतदाता मतदान करेंगे।
मतदान के बाद 4 दिनों तक प्रत्‍याशियों का भाग्‍य ईवीएम में बंद रहेगा तथा 26 जुलाई को मतगणना के बाद विजयी उम्‍मीदवार को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। निर्वाचन कार्य में महेन्‍द्र गोयल, मनोहरसिंह मुजाल्‍दे, पुनीत जैन, संजय भट्ट, कन्‍हैयालाल राठौड़ सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

13224 बच्चों की होगी जांच

दीपक सांकला

आंबा.मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संध्या बेलसरे के मार्गदर्शन मे खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ पवन पाटीदार की उपस्थिति मे 0 से पांच वर्ष तक के बच्चों की बाल स्वास्थ्य एवं पोषण सुधार हेतु 22 जुलाई से 16 सितम्बर तक डायरिया केम्पीयन सह दस्तक अभियान का आयोजन किया जावेगा,डॉ पाटीदार द्वारा बताया गया की विकास खंड पिपलोदा मे कुल 13224 बच्चों की जाँच कर आवश्यक सेवाएं प्रदान की जावेगी,शुक्रवार को समस्त आशा एवं आशा सुपरवाइजर की दस्तक अभियान के प्रशिक्षण मे बताया की सुपरवाइजर सघन मॉनिटरिंग करे एवं गंभीर कुपोषित बच्चों को एन आर सी पिपलोदा मे भर्ती करने हेतु बताया,दस्तक अभियान का मुख्य लक्ष्य बाल मृत्यु दर मे कमी लाना है,बी पी एम अनिल डूडवे ने बताया की उच्च जोखिम वाले नवजात शिशुओ को निन्हाकित कर रेफेर करना, एनीमिया की जाँच करना, 9 माह से पांच वर्ष के बच्चों को विटामिन ए पिलाना, सभी बच्चों को ओ आर एस एवं ज़िंक टेबलेट प्रदाय करना, स्तन पान की सलाह देना, दस्तक अभियान केवल कार्यक्रम ही नहीं बल्कि बच्चों के भविष्य सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी भी है,कंवरलाल पाटीदार बी सी एम द्वारा बताया की गंभीरता एवं समर्पण के साथ इस अभियान को संचालित करे जिसमे उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओ को पुरुस्कृत किया जावेगा।इस दौरान राम सिंह खराड़ी, अशोक पोरवाल, आजाद पाटीदार आदि उपस्थित थे