Home प्रदेश जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत बावड़ी उत्सव 1111 दीप प्रज्वलन कर मनाया

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत बावड़ी उत्सव 1111 दीप प्रज्वलन कर मनाया

0
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत बावड़ी उत्सव 1111 दीप प्रज्वलन कर मनाया

पिपलौदा.जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जन भागीदारी से जल स्रोतों को सहेजने के सार्थक प्रयास जैसे उद्देश्य को लेकर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड पिपलोदा द्वारा पिपलोदा नगर स्थित अस्थल मंदिर परिसर में प्राचीन बावड़ी पर साफ सफाई करने के उपरांत 1111 दीपों से बावड़ी का परंपरागत पूजन कर ‘बावड़ी उत्सव’ मनाया गया। आयोजन में स्थानीय संस्कृति को प्रोत्साहन देने की दृष्टि से सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया । आयोजन में कम्युनिटी लीडर्स द्वारा बनाई गई रंगोली विशेष आकर्षण का केंद्र रही। वहीं उपस्थित जन सामान्य द्वारा दीप प्रज्वलित किया साथ ही पौधारोपण कर आयोजन को सफल बनाया। आयोजन में जनप्रतिनिधि श्यामबिहारी पटेल, नारायण धनगर, स्वप्निल जैन, देवेंद्र शर्मा, अंकित जैन, समाजसेवी अजीत कुमार बोहरा, हेमकांत पालीवाल, गोविंद पांचाल, सुरेश जैन, अशोक परिहार, म.प्र. जन अभियान परिषद विकासखंड समन्वयक शिवशंकर शर्मा, शेरपुर ग्राम उत्थान समिति अध्यक्ष गणपत जाधव, परामर्शदाता लेखराज सिंह राठौर, जगदीश बैरागी, प्रद्युम्न व्यास, कांतिलाल पाटीदार, अनिल पाटीदार एवं कम्युनिटी छात्र-छात्राओं आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here