Home प्रदेश जन्म दिवस पर किया प्रतिभाओं का सम्मान

जन्म दिवस पर किया प्रतिभाओं का सम्मान

0
जन्म दिवस पर किया प्रतिभाओं का सम्मान

प्रधान संपादक-रूपसिंह राठौर

जावरा.रतलाम जिला पंचायत सदस्य व किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश भरावा ने खाचरोद नाका स्थित निजी धर्मशाला जावरा में जन्मदिवस के अवसर पर भरावा ने जावरा विधानसभा क्षेत्र के समस्त हाइ स्कूल और हॉयर सेकेंडरी स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें 52 विद्यालय के 200 विद्यार्थी को ओर विद्यार्थी के साथ समस्त विद्यालय के प्रभारी को सम्मानित किया गया। और प्रशंसा पत्र ओर उपहार भेंट किया।जिसमें मुख्य अतिथि एसडीओपी सुनील मालवीय, विकास खंड शिक्षा अधिकारी जावरा ज्योति पटेल पिपलोदा अभिषेक यादव रहे । इसमें लता मंगेशकर ग्रुप के एक प्रतिभा वान छात्र ने गजल सुनाकर आयोजन की शुरूआत की ।
जिला पंचायत सदस्य राजेश भरावा ने कहा कि जन्मदिन पर अपने ही नाम का केक काटने की प्रथा को बंद करना चाहिए मुझे ऐसे प्रतिभावान छात्रों का सम्मान कर अभिभूत हु जो ग्रामीण क्षेत्र में शासकीय स्कूल का नाम रोशन कर रहे हैं और आपने माता पिता का नाम रोशन कर रहे हैं एसडीओपी संदीप मालवीय ने कानून के बारे में छात्र छात्राओं को जानकारी दी और विश्वास दिलाया कि पुलिस हमेशा छात्रों के साथ है जब भी आपको आवश्यकता हो हमारे कार्यालय के दरवाजे हमेशा आपके लिए खुले है। विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने भी छात्र छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। ओर छात्र छात्राओं को उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की । इस सम्मान समारोह में जावरा विधानसभा क्षेत्र के समस्त शासकीय विद्यालय को सम्मिलित किया गया। इसमें दसवीं और बारहवीं में 81% से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया और सिंदूर रक्त समिति के सदस्य का ओर विधानसभा क्षेत्र के समाज सेवी जो निःशुल्क गरीब वर्ग के छात्रों को पढ़ाते हैं जगदीश यादव चिकलाना को विशिष्ट समाज सेवा का प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया ।आयोजन में सामाजिक संस्था के लोगों ने भी छात्र छात्राओं का उत्साह वर्धन किया । इसमें विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भी छात्र छात्राओं को उत्साहित किया वीरेंद्र सिंह सोलंकी वरूण श्रोत्रिय नितिराज सिंह योगेंद्र सिंह सोलंकी दिलीप मंडलोई मनोहर लाल शर्मा जनपद सदस्य दिनेश कुमावत राधेश्याम जाट गोपाल चौहान गोरधन लाल पप्पू चोरड़िया कान्हा हाडा लोकेश विजवा राहुल शर्मा और समस्त समर्थकों ने आकर आयोजन में छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित की ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here