कालूखेड़ा.समीपस्थ ग्राम चिकलाना के भानु प्रताप सिंह चंद्रावत पिता पप्पू सिंह चंद्रावत ने अग्निवीर में 8 महीने की ट्रेनिंग करने के बाद घर वापसी पर आज सुबह 8 बजे ढोढर रेलवे स्टेशन पहुंच कर ग्राम के नारायण सिंह चंद्रावत , नरेंद्र सिंह चंद्रावत , राम सिंह चंद्रावत , रामकिशन धाकड़ , ईशानदेव सिंह , राजपाल सिंह , ओर भानुप्रताप के मित्र गण एवं परिवार के सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। उसके पश्चात डीजे के साथ गांव में जुलूस निकाला गया और घर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
