कालूखेड़ा.समीपस्थ ग्राम झाझाखेड़ी में राम जानकी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई जिसे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के रूप में मनाया गया। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व पांच दिवसीय हवन किया गया। हवन एवम प्राण प्रतिष्ठा पूज्य गुरुदेव भीमाशंकर शास्त्री धारियाखेड़ी वाले के पूज्य पिताजी कमलाशंकर शास्त्री के द्वारा की गई। गांव के समस्त ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर निर्माण करवाया गया। इस प्राण प्रतिष्ठा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य केके सिंह कालूखेड़ा,भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष कानसिंह चौहान,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अनिल दसेड़ा,भाजपा पूर्व जिला मंत्री सुनील भावसार,पूर्व पार्षद नगरपालिका राजेश चावरे आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत जनपद सदस्य प्रतिनिधि पुष्कर मालवीय,लालसिंह राठौर,प्रवीन सिंह,भारत सिंह,प्रेमसिह भाटी एवम समस्त ग्रामीणों द्वारा किया गया।